Type Here to Get Search Results !

क्या है सम्बल कार्ड और कैसे बनाये !! MP Sambal 2.0 Card 2023-24

क्या है मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल 2.0) योजना !!
Madhya Pradesh Sambal Card Yojana !!

    मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 2018 में शुरू की गई यह एक जन कल्याणकारी संबल योजना हैं, जिसके अंतर्गत करोड़ श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए एवं अन्य सहायता के लिए किया गया। 

         

     इस योजना के पोर्टल को और भी सरल और सहज बनाने के लिए मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल 2.0) योजना तथा पोर्टल का अपडेट किया गया जिसके अंतर्गत नवीन पंजीयन तथा पूर्व में बनाए गए पंजीयन को रिन्यू करने के लिए आवेदन किए जा रहे हैं।

    इस योजना के अंतर्गत सामान्य मृत्यु सहायता, अंत्येष्टि सहायता, दुर्घटना मृत्यु सहायता, स्थायी दिव्यांगता सहायता एवं आंशिक दिव्यांगता सहायता की राशि प्रदान की जाती है जो निम्न है।

  • दुर्घटना मृत्यु सहायता - 4 लाख रुपए
  • सामान्य मृत्यु सहायता - 2 लाख रुपए
  • स्थायी दिव्यांगता सहायता - 2 लाख रुपए
  • आंशिक दिव्यांगता सहायता - 1 लाख रुपए
  • अंत्येष्टि सहायता राशि - 5 हजार रुपए 

क्या है संबल 2.0 कार्ड के फायदे !

    मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई गई यह योजना बहुत ही शानदार योजना है जिसके अंतर्गत श्रमिकों को ऊपर बताई गई सहायता के अलावा संबल कार्ड के द्वारा बिजली बिल ₹100 से काम आता है और बच्चों की पढ़ाई निशुल्क होती है। असंगठित श्रमिकों के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान भी करती है संबल कार्ड से स्कॉलरशिप का भी प्रावधान है।

    यही नहीं मध्य प्रदेश संबल कार्ड श्रमिकों के लिए वरदान स्वरुप है महिलाओं को सरकारी हॉस्पिटल में प्रसव कराने पर 16000 रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है।

क्या है संबल योजना की पात्रता !!

    संबल कार्ड बनाना बहुत ही आसान है इसे आप स्वयं भी बना सकते हैं संबल कार्ड बनवाने के लिए कुछ पात्रता दी गई है जिसको आप पूरी कर संबल कार्ड बनवा सकते हैं।

  • आवेदक को मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए
  • आवेदक की आयु 18 से 60 वर्ष होनी चाहिए
  • आवेदक गरीबी रेखा से नीचे का होना चाहिए 
  • आवेदन श्रमिक होना चाहिए

संबल कार्ड बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज !!

    अगर आप संभाल कार्ड बनाना चाहते हैं तो आपके लिए के पास कुछ सामान्य से ही डॉक्यूमेंट होना आवश्यक है जो साधारण तौर पर होते ही है आप स्वयं से ही संबल कार्ड बना सकते हैं जिसके लिए निम्न दस्तावेज की आवश्यकता है।

  • आवेदक का आधार कार्ड 
  • आवेदक की समग्र आईडी 
  • आवेदक की परिवार आईडी 
  • आवेदक का मोबाइल नंबर 
  • आवेदक का बैंक खाता नम्बर 
  • परिवार BPL राशन कार्ड

संबल कार्ड आनलाईन कैसे बनवाएं !!

    मध्य प्रदेश शासन अंतर्गत श्रम विभाग के द्वारा यह संबल कार्ड बनाया जा रहा है, विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना में ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया बहुत ही सरल जो आप कुछ ही पल में पूर्ण कर सकते हैं। 

    आपकी समग्र केवाईसी हो चुकी है तो आप सिर्फ कुछ ही क्षण में अपना संबल कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं संबल कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए sambal.mp.in परिचय आपको मुख्य प्रश्न दिखाई देगा आपके ऊपर की तरफ पंजीयन हेतु आवेदन करें एक नीला बॉक्स दिखाई देगा जिस पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया विंडो ओपन होगा जिस पर आप अपना समग्र आईडी और परिवार आईडी दर्ज करते ही आपका संभाल के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। 

    और अगर आपकी समग्र की केवाईसी नहीं हुई है तो आप सबसे पहले समग्र केवाईसी पूर्ण करें सामग्र और आधार केवाईसी करने के लिए आप samagra.gov.in वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं, उसके बाद संबल कार्ड के लिए आनलाईन आवेदन कर सकते हैं।

    मध्य प्रदेश की नई सरकारी योजनाओं और सरकारी योजनाओं की जानकारी अथवा Sarkari Nokri MP की समस्त जानकारी के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें जिसमें आपको सरकारी योजना की समस्त जानकारी सबसे पहले प्राप्त हो सके।

धन्यवाद -

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ